Monday 31 August 2020

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 - अपेक्षा के अनुरूप या जुमला

बहुप्रतीक्षित और  बहुचर्चित राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। आखिरी बार यह 1986 में तय किया गया था। हालांकि 1992 में थोड़े संशोधन किए गए थे। बदलती ज़रूरतों के अनुसार शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी मगर अब तक 1986 में बनी नीति के अनुसार ही शिक्षा व्यवस्था का संचालित किया जा रहा था। यह शिक्षा नीति बदलते समय की कसौटी पर अनुपयोगी साबित हो रही थी जिसका लक्ष्य कुछ इंजिनियर,डॉक्टर, ऑफिसर, और कर्मचारी तैयार करना भर था।   2014 की चुनावी रैलियों में बीजेपी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत का मुद्दा बनाया था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने 2016 से ही नई शिक्षा नीति लाने की तैयारियां शुरू कर दी थी और इसके लिए टी एस आर सुब्रह्मण्यम कमेटी का गठन भी हुए था लेकिन सरकार को वह पसंद नहीं आया था।
इसके बाद सरकार ने वरिष्ठ शिक्षाविद, चांसलर और इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरी रंगण की अध्यक्षता में एक नौ सदस्य  वाली कमेटी का गठन किया गया। व्यापक मंथन और हजारों सुझावों को समेट कर बनी नई  राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अपने ढंग से समीक्षा हो रही है। विद्वान और शिक्षाविद इसकी विशेषताओं और कमियों की बात कर रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस नीति की संकुचित दृष्टि से नहीं देखा जा रहा है।
सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह नीति 21वीं सदी में नए भारत के निर्माण का आधार स्तम्भ है। नई शिक्षा नीति को भविष्य की नीति के तौर पर सरकार द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति ने कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। ऐसे प्रावधानों की सूची में सबसे ऊपर आता है " separation of functions या separation of powers".

देश की वर्तमान शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से एक व्यक्ति अथवा विभाग केंद्रित व्यवस्था है। इसमें सरकार ( शिक्षा विभाग ) ही विद्यालय को वित्त प्रदान करती है। ऐसा होना किसी भी क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए हानिकारक है। इस व्यवस्था में पक्षपात अवश्यंभावी हो जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। ऐसे तमाम नियम और कानून है जो निजी स्कूलों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हैं जबकि सरकारी स्कूलों के प्रति उनका रवैया सहयोगात्मक रहता है। नई शिक्षा नीति में नियामक ( regulator ) और सेवा प्रदाता ( service provider ) के इस घाल मेल को दूर करने का प्रयास करते हुए  उन्हें अलग अलग करने की बात की गई है। इसके लिए status school standard authority (SSAAS)   बनाने का प्रावधान किया गया है।
नई नीति का दूसरा ज़रूरी बात है उसकी स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की बात। छात्रों के विद्यालय में दाखिल होने की दर 98% के वैश्विक स्वीकृत मानकों के आस पास ही है लेकिन National achievement survey और अन्य सर्वेक्षण की पुष्टि करते है कि 8 वीं कक्षा का छात्र तीसरी कक्षा के स्तर के गणित के प्रश्नों के हल करने में सक्षम नहीं है। पांचवी कक्षा का छात्र तीसरी कक्षा की हिंदी को पढ़ने में सक्षम नहीं है। देर से ही सही सरकार ने  कक्षाओं के आधार पर सीखने के स्तर को निर्धारित करने का फैसला किया है।

इसमें कोई दो मत नहीं है कि कोई भी देश अपनी शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप अपने राष्ट्रीय मूल्यों के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है और भविष्य का निर्माण करता है। देश की नई शिक्षा नीति में इस तथ्य पर खास तौर पर गंभीरता के साथ ध्यान दिया गया है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधान मंत्री ने कहा था कि बदलते समय देश में ऐसे युवा तैयार होंगे जो राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा पाएंगे। 
नई शिक्षा नीति में भाषा, सभ्यता, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को समुचित महत्व मिला है। सरकार का दावा है कि नई शिक्षा नीति बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण करने वाली है। नई नीति का स्वरूप भारतीय है। इसमें भारतीय ज्ञान के साथ साथ भारतीय आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की कौशल ( skill ) विकसित करेगी। देश के अंदर आत्मनिर्भर और शसक्त भारत बनाने की बात हो रही है। ऐसे समय में यह नई शिक्षा नीति कारगर सिद्ध होगी। भारतीयों भाषाओं को  महत्व देना महत्वपूर्ण निर्णय है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रमों को कम करके सामान्य ज्ञान पर अधिक जोर दिया गया है।
नई शिक्षा नीति learning output  के साथ सम्पूर्ण विकास की बात करती है। childhood care education को लेकर भारत सरकार की प्राथमिकता शिक्षा की बुनियादी बदलाव को शसक्त बनाने की है। छठी कक्षा से ही vocational skill को पकड़ने का प्रावधान असल में उस बड़े लक्ष्य को पकड़ने के लिए है जिसके जरिए चीन और दक्षिण कोरिया जैसे मुल्कों ने दुनिया में अपनी आर्थिक हैसियत को कम समय में हासिल किया है। भारत की नई नीति चीन और कोरियाई मॉडल की तरह ही कौशल उन्नयन को सुनिश्चित करती है। नई नीति शिक्षा को मातृ भाषा और प्रादेशिक भाषाओं में देने की वकालत करती है। मौजूदा नीति केवल रटने वाली है और परीक्षा पास करने की अनुसरण करती है जबकि नई नीति जिज्ञासा केंद्रित होगी।

लेकिन ऐसा नहीं है सभी इससे खुश है। कई बिंदुओं को लेकर इसका विरोध हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि भारत का शिक्षा जगत निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा जबकि भारत सरकार सम्मिलित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में जी डी पी का 6% खर्च करने की बात कर रही है। लोगों का आरोप है 12वीं के बाद हुनरमंद बच्चों के स्थानीय स्तर पर नियोजन को लेकर है।दावा किया जा रहा है कि गरीब और वंचित तबके के बच्चे दिहाड़ी मजदूर में झोंक दिए जाएंगे। नई नीति में आरक्षण को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं।

मातृ भाषा के संबंध में कई लोग  सवाल उठा रहे हैं कि क्या जब बच्चा प्राथमिक कक्षाओं को पास करके आगे बढ़ेगा और उन्हें आगे की कक्षाओं में हिंदी और अंग्रेज़ी माध्यम में विषयों को पढ़ाया जाने लगेगा वे उसे सही ढंग से समझ पाएंगे या उच्च कक्षाओं में वे अंग्रेज़ी माध्यम के क्षात्रों से प्रतियोगिता कर पाएंगे ? इसके अलावा एक सवाल यह भी उठता है कि क्या स्थानीय या मातृ भाषा माध्यम में पर्याप्त  और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध होंगे।  कुछ छात्रों का मानना है कि सरकार मौजूदा नीति को खत्म कर अमेरिकी शिक्षा पद्धति की तरफ बढ़ रही है जहां पर शिक्षा एक   और व्यवसाय है। 
शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का फॉर्मूला क्या होगा ?  अध्यापकों की अनुपस्थिति कैसे सुनिश्चित कराई जा सकेगी। छात्रों की पसंद के स्कूलों में पढ़ने की इच्छा का सम्मान कब होगा ? महंगे निजी विद्यालयों की समस्या का समाधान कैसे और कब होगा।  ऐसे कई प्रश्न अभी अनुत्तरित है जिसका जवाब सरकार को तलाशना होगा।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोगों के अपेक्षा के अनुरूप है या जुमला है,  ये आने वाला समय बताएगा।
 

Thursday 6 August 2020

मंदिर निर्माण से जागी उम्मीद राष्ट्र राम राज्य की ओर !!!

आख़िरकार अयोध्या में राम मंदिर का भुमि पूजन हो गया और जल्द ही मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मंदिर की प्रतीक्षा लगभग चार सौ वर्षों से भी ज्यादा से है। इस मंदिर के लिए न जाने कितने युद्ध हुए और लाखों ने अपने बलिदान दिए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सिर्फ मंदिर निर्माण नहीं है बल्कि भारत की संस्कृति का निर्माण है। यह एक राष्ट्र का मंदिर है जो भारतीयता के उत्कर्ष को इंगित करता है।
राम केवल हिन्दुओं के प्रतीक नहीं है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि कुछ लोग राम के प्रति उस प्रकार के आदर भाव नहीं रखते लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई सत्य को पहचानने से इंकार कर दे तो सत्य असत्य तो नहीं हो सकता। सच तो यह है कि इस राष्ट्र को राम के प्रति नमन करना ही होगा तभी यह राष्ट्र भारत वर्ष कहलाएगा। इंडोनेशिया जो मुस्लिम बहुल राष्ट्र है राम का आदर और सम्मान करता है तब भारतीय राम को एक स्वर में नमन क्यों नहीं कर सकते ?
राम राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्रीय आदर्शों और श्रेष्ठ मानव मूल्यों के प्रतीक हैं। उनपर समस्त राष्ट्र को गौरव होना चाहिए। जो राम को राष्ट्रीय गौरव नहीं मानते उन्हें सच्चा भारतीय नहीं कहा जा सकता चाहे वह किसी भी धर्म का हो।
राम का सम्पूर्ण जीवन हमारे स्वयं के जीवन को गहराई से देखने में मदद करता है। रा का अर्थ है " प्रकाश "  और म का अर्थ है " मै " ।  अर्थात हमारे जीवन का प्रकाश। अयोध्या का अर्थ है जिस पर विजय  प्राप्त नहीं किया जा सकता। 
राम केवल राजा होते, सदाचारी होते, धर्म प्रवर्तक होते तो शायद इतिहास में इतने लंबे अंतराल को पार कर उनकी स्मृति भी अन्य राजाओं और महाराजाओं की तरह क्षीण हो चुकी होती। मात्र इतिहास बनकर रह गए होते लेकिन  राम इतिहास नहीं है वे वर्तमान है। प्रभु राम तो पुरषोत्तम हैं। उनका प्रबंध कौशल, न्यायप्रियता, जनकल्याण तुलसीदास जी की इन चौपाइयों से झलकती है -  नहीं कोई दरिद्र दुखी न दीना , नहीं कोई अबुध न लक्षण हीना...........
दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज काहू नहीं व्यापा.......

मंदिर निर्माण के साथ साथ लोगों से अपेक्षा की जाती है कि इतनी प्रतीक्षा, युद्ध, और बलिदान के बाद लोगों को प्रभु राम की रीतियों, नीतियों से सीख कर कलयुग में राम राज लाएं।  मात्र जय श्री राम का नारा नहीं बल्कि राम के बताए रास्ते पर चलने और रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की जरूरत है।  तभी निजी तौर के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।  राम मंदिर निर्माण की सदियों पुरानी प्रतीक्षा पूरी होना त्रेता युग के राम की कलयुग में एक विजय है।

Sunday 2 August 2020

मित्रता बड़ा अनमोल रतन, कब उसे तोल सकता है धन? - दिनकर #FriendshipDay2020

वैसे तो हर दिन दोस्त्तो के लिए होता है लेकिन पूरे विश्व में आज के दिन दोस्त्तो और दोस्त्ती के लिए समर्पित कििया जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में मित्रों को महत्व देते हैं।
मित्र शब्द अपने आप में व्यापक आनंदमय और गंभीर है। मित्रता धन की तरह हैं जिसे आसानी से कमा तो सकते हैं परन्तु निरंतर सुरक्षित रखना कठिन है। सच्चा दोस्त कभी भी अपने मित्र को बुरे समय में, कठिनाई और परेशानी के वक़्त अकेले नहीं होने देते। सच्चे दोस्त को उचित समझ, संतोष और विश्वास की जरूरत है। सच्चा दोस्त कभी शोषण नहीं करता बल्कि एक दूसरे को जीवन में सही काम और मदद करने के लिए प्रेरित करता है।
सुकरात के शब्द है " मित्रता करने में शीघ्रता नहीं करो परन्तु जो मित्रता करो तो अंत तक निभाओ।"  मित्रता में व्यवहार और प्रतिमान होना चाहिए। नितिकारों ने सच्चे मित्र के कई लक्षण बताएं हैं। जैसे मित्र अपने साथी को गलत कम करने से रोकता है उसे हितकर कार्यों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता है उसकी गुप्त बातें किसी को नहीं बताता। इतिहास सच्चे मित्रों से भरा पड़ा है।  जैसे राम और सुग्रीव की मित्रता, कृष्ण और सुदामा की मित्रता, कृष्ण और अर्जुन की मित्रता इत्यादि।
लेकिन व्यक्ति के साथ मित्रता करना ऐसे है जैसे कि पानी पर रेखा खींचना। ऐसी मित्रता निरर्थक और क्षण भंगुर होती है। अज्ञानी और स्वार्थी की मित्रता खतरनाक होती है। स्वार्थी व्यक्ति की मित्रता छाया की भांति है। प्रकाश में छाया साथ चलता है किन्तु अंधकार होते ही गायब हो जाता है। मूर्ख और स्वार्थी मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा।