Thursday, 24 December 2020

किसान - बंजर भूमि में बोता है आशाओं का बीज


एक ख्वाहिश,
एक सपना,
एक भूख,
एक मातृ प्रेम।
इन सब का मिला जुला रूप
किसान।
बंजर भूमि में बोता है
आशाओं का बीज।
दीमक - कांटों से बचाने को 
लाता है दवा उधार में।
उधार का पानी, उधार की खाद,
उधार की बिजली, देनदार की वसूली।
मेहनत का मूल्य 
शून्य .......।
चिड़ियों की चहकने से, उल्लू के जगने तक
लहलहाती मां का सपना लिऐ 
अनवरत कार्मशील।
प्रस्फुटन बीजों का नये उगते पत्ते।
मौसम की प्रताड़ना को निरंतर सहते हुए 
करता है मां का श्रंगार।
बीवी, बच्चों को भरपेट भोजन 
खिलाने की उम्मीद।
विवशता कर्ज़ चुकाने की ।
घर पहुंचते लिपट गए बच्चे
समझ गए दर्द किसान पिता का
बापू --
हमारा पेट रोटी नहीं मांगता।
हम धरती के , धरती हमारी मां।
चुकाते रहेंगे कर्ज़ 
अपनी मां का।
           प्रशान्त सिन्हा

Monday, 30 November 2020

कार्तिक पुर्णिमा, देव दीपावली, गुरुनानक जयंती और प्रकाश पर्व

कार्तिक पूर्णिमा,  देवदीपावली, गुरुनानक जयंती और प्रकाश पर्व पर संदेश। 
आज के दिन का विशेष महत्व।

आज देश में  कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरुनानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरुपर्व का सिख धर्म में बहुत महत्व है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा का हिन्दू ओर सिख धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है तो वहीं इस दिन ही प्रकाश पर्व भी मनाया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने के बाद दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है एवं  पापों का नाश होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव ने इस दिन देवलोक पर हाहाकार मचाने वाले त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का संहार किया था और उसके वध के खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई थी। 
त्योहारों, उत्सवों के माह कार्तिक की अंतिम तिथि देव दीपावली है। कार्तिक माह के प्रारंभ से ही दीप दान एवं आकाशदीप प्रज्वलित करने की व्यवस्था के पीछे गायत्री मंत्र में आवाहित प्रकाश से धरती को आलोकित करने का भाव रहा है क्योंकि शरद ऋतु से भगवान भास्कर की गति में परिवर्तन होता है। इसके चलते दिन छोटा होने लगता है और रात बड़ी यानी अंधेरे का प्रभाव बढ़ने लगता है। इसलिए इससे लड़ने का उद्दम भी है दीप जलाना।

सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती पर सभाओं का आयोजन किया जाता है और इन सभाओं में गुरुनानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है और लंगर का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु नानक जी ने सम्पूर्ण विश्व का अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के विरूद्ध एक जुट होने का मार्ग दिखाया है। गुरु नानक जी ने " किरत करो, वंड छको " जैसे उपदेश देकर समाज को स्वाभिमान के साथ अपने पैरों पर खड़ा होने में समर्थ किया। गुरुनानक जी ने  स्वयं खेती कर युवाओं को बहुत बड़ा संदेश दिया था सामाजिक सरसता के लिए गुरु जी का जाति धर्म की संकुचित दीवारें तोड़ने के लिए संगत पंगत का आह्वान, काम की प्रतिष्ठा बढ़ाने और बांट कर खाने का सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक है। गुरुनानक जी का जीवन, चिंतन व दर्शन काल की सीमा से परे है। 
प्रकाश पर्व अंधकार से लड़ने का संदेश देता है लेकिन केवल अंधेरे से नहीं बल्कि उस तमस से भी जो हमारे मन मस्तिष्क में घर लेता है। कोई भी समाज हो उसे भौतिक समृद्धि के साथ आत्मिक शान्ति भी चाहिए होती है। इसकी प्राप्ति तब होती है जब मन के कलुष को दूर करने की चेष्टा की जाती है। हमें अपने सामाजिक परिवेश की भी चिंता  करनी है और बिगड़ते हुए पर्यावरण की भी। वास्तव में पर्यावरण को बचाकर ही हम देव दीपावली को ऋतु परिवर्तन के पर्व के रूप में मनाते रह सकते हैं।








 


 
था।

Friday, 20 November 2020

छठ व्रत और मां

भारत के त्योहारों की विशेषता यह है कि यह सामाजिक एवं पारिवारिक एकता  के अनुपम आदर्श है। इसी भाव के साथ प्राचीन काल से पर्व मनाते चले आ रहे हैं।
विशेषकर छठ पर्व परिवार और समाज के एकीकरण का  त्योहार है । हमारे परिवार में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता था। मेरी मां ने पच्चीस से भी ज्यादा वर्षों तक छठ व्रत करती रही थी लेकिन गठिया जैसी बीमारी ने उन्हें आगे के वर्षों में व्रत रखने से वंचित कर दिया था। 
मां का कहना था कि यह पर्व जीवन को खुशहाल व रिश्तों को मजबूत बनाने में अटूट कड़ी  की भूमिका निभाता है। हमारे ददिहाल और ननिहाल दोनों तरफ के परिवार मिलजुल कर यह त्योहार मनाते थे ।
मां छठ के एक हफ्ते पहले से तैयारियां शुरू कर देती थीं। पापा के साथ व्रत से संबंधित सारी खरीदारियों खुद करती थीं।  नहाय खाए के दिन गंगा नदी जा कर पानी और मिट्टी लाती और उस कमरे को उनसे साफ करतीं । छठ के पहले दिन नहाय खाय में चावल दाल और लौकी की सब्जी मिट्टी की चूल्हे पर बनता था। उस खाना को प्रसाद के रुप में ग्रहण करना होता है । छठ पूजा में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मां कमरे में जमीन पर सोया करती थीं। व्रत से संबंधित सारे काम नहाने धोने के बाद ही करना होता है।
परिवार की महिलाएं प्रसाद बनाती थीं एवं पुरुष मंडी से फल सब्जियां लाते थे। छठ का दूसरा दिन खरना का होता है। उस दिन खीर पूरी प्रसाद के रूप में चांद को देखने के बाद मिलता है। खर्णा वाले दिन हमारे मित्र एवं रिश्तेदार दूर दूर से प्रसाद खाने आते थे। कुल मिला कर यूं कहें कि माहौल उत्साह और उल्लास का होता था।जीवन को नई ताजगी मिलती थी जिससे जीने का हौसला दुगुना हो जाता था। 
तीसरे दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खाना पीना होता था। सभी भाई बहन के साथ हंसी मज़ाक होता था। पापा अपने भाइयों के साथ त्यौहार का आनंद लेते थे। उस रात मात्र दो तीन घंटे सोने के बाद सुबह के अर्घ्य की तैयारी शुरू होती थी। सुबह वाले अर्घ्य के बाद ठेकुआ प्रसाद में मिलता था। इसके साथ चार दिनों तक चलने वाले पवित्र , ऊर्जावान और उल्लास वाला त्योहार समाप्त होता था। 
आज मां हमारे बीच नहीं है लेकिन छठ जितने तन्मयता से करती थी उसे शायद ही कोई भूल पाएगा।
   बीते पलों को याद कर रहा हूं मां,
   कुछ लिखने में दिल लगा रहा हूं
   मगर सच तो यह है
   दिल नहीं लग रहा है तुम्हारे बिना मां !!

Saturday, 14 November 2020

Deepawali celebrates the light of Knowledge

Deepavali,  the festival of lights, is reach in symbolism. Celebrated on the darkest of nights, it indicates that for those who light the lamp of knowledge in the darkness of life , there is luminosity, both within and without. For those who don't, the mind abides in darkness because the outer light is temporary.
The festival of Deepawali starts from the dhanteras and is celebrated over five days culminating in the day of Bhaidooj. These are extremely potent days for manifestation and sidhhis.
Rituals associated with Diwali have deep spiritual significance. Before Deepawali people clean and decorate their homes and workplaces. On Deepawali night they light lamps in their homes and offer prayers invoking Lakshmi goddess of wealth. These practices are refualised expressions of rejuvenation of human soul in its journey through time.
The cleaning before Dipavali symbolises cleansing thar the soul must undergo to be able to receive and retain the wisdom and virtues that God gives. It is believed that Goddess Lakshmi does not enter homes that are not clean, and make sure that every corner of their dwelling is clean before Diwali. We should keep our mind pure. The cleaner the mind the more one is attracted to all that is good and noble, and such a mind seeks enlightenment. Happiness is the fruit of good actions, which in turn flow from pure thoughts and feelings. Noble thoughts will come
Deepawali in the true sense celebrates the rooting out darkness from the mind by lighting the lamp of dhyana jnana.

Saturday, 31 October 2020

सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को " राष्ट्रीय एकता दिवस " के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने इसकी घोषणा की थी। इसी दिन राष्ट्रीय स्तर पर  " रन फॉर यूनिटी " का आयोजन किया जाता है। विश्व की सबसे ऊंची सरदार पटेल की  प्रतिमा  " स्टैचू ऑफ यूनिटी के रूप में गुजरात के केवाड़िया में स्थापित किया गया। 

31 अक्टूबर 1875 को जन्मे सरदार पटेल को नए भारत का शिल्पकार कहा जाता है। आज़ादी के बाद टुकड़ों में बटी  565 रियासतों का विलय करके सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया था।

आज़ाद भारत के शासन तंत्र को वैधता प्रदान करने में गांधी, नेहरू, और पटेल की त्रिमूर्ति की बहुत भूमिका रही थी। लेकिन शासन तंत्र भारतीय इतिहास में गांधी और नेहरू के योगदान को तो स्वीकार करता है  लेकिन पटेल की चर्चा कम की गई। पटेल यथार्थवादी थे तभी वे सभी काम बेहतर ढंग से कर सके। 

बल्लभ भाई पटेल को " सरदार " उपनाम गुजरात के बारडोली की महिलाओं ने दिया था। पटेल ने गुजरात के किसानों को साथ लेकर ब्रिटिश सरकार द्वारा 22 प्रतिशत का लगान लगाने के विरोध में आंदोलन कर सरकार को  झुकाया था जिससे लगान दर घटा कर 6.03 प्रतिशत कर दिया गया था। 

भारतीय संघ में रियासतों का विलय करवाने में पटेल ने कभी कभी  सख्ती से काम लिया जिसके उदाहरण हैदराबाद और जूनागढ़ का भारत संघ में विलय है। पाकिस्तान की धमकी एवं तब के भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जेनरल रॉबर्ट बुचर के नहीं राजी होने के बावजूद उन्होंने सख्त फैसला लेते हुए सैन्य हस्तक्षेप कर हैदराबाद को भारत में विलय करा दिया था। जूनागढ़ के नवाब तो उनके डर से भागकर पाकिस्तान चला गया।

देसी रियासतों को स्वतंत्र भारत की विलय पहली उपलब्धि थी और इसका पूरा योगदान सरदार पटेल का था। इसी  नीतिगत दृढ़ता के लिए गांधी जी ने उन्हें " लौह पुरुष " की उपाधि दी थी।

एक रूसी प्रधान मंत्री ने कहा था कि राजाओं को समाप्त किए बिना राजवाड़ों को समाप्त कर देना पटेल ही जानते है। उनके निर्णय लेने की क्षमता पर पूर्व उप सेनाध्यक्ष, नेपाल में रहे राजदूत, जम्मु- काश्मीर के राज्यपाल जेनरल एस के सिन्हा के अनुसार एक बार हैदराबाद के विषय पर विचार विमर्श के लिए पटेल ने जेनरल करियप्पा को बुलाया। करियप्पा के पहुंचने पर उन्होंने उनसे पूछा कि क्या हम हैदराबाद पर सैनिक करवाई के लिए तैयार है ?  करियप्पा के हां कहते ही मीटिंग समाप्त हो गई और करियप्पा पांच मिनट बाद ही कमरे से बाहर आ गए। 

15 दिसंबर 1950 में सरदार पटेल की एक लंबी बीमारी के बड़ मृत्यु हो गई। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने उनकी मृत्यु पर कहा था " सरदार पटेल के शरीर को अग्नि जला तो रही है लेकिन उनकी प्रसिद्धि को दुनिया की कोई अग्नि नहीं जला सकती।
राजमोहन गांधी ने अपनी किताब पटेल ने  लिखा है " 1947 में अगर पटेल 10 या 20 साल उम्र में छोटे हुए होते तो शायद बहुत बेहतर प्रधान मंत्री साबित हुए होते।  गौरव मतलब है कि देश आज़ाद होने के बाद प्रधान मंत्री के लिए नेहरू के अलावा पटेल का भी नाम लिया गया था लेकिन गांधी जी के कहने पर पटेल पीछे हट गए थे।
सरदार पटेल को 1991 में भारत रत्न मरणोपरांत दिया गया।

Tuesday, 6 October 2020

पासवान की 2005 की पुनरावृत्ति

बिहार का चुनाव का शंखनाद हो चुका है और सभी दल के सुप्रीमो खुद को मुख्य मंत्री के रूप में पेश करेंगे।
बिहार विधान सभा चुनाव में लोजपा एनडीए से बाहर आ हो गई है। चिराग पासवान नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे।  चिराग एक तरफ जदयू के खिलाफ मजबूती से लड़ना चाहते हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

भाजपा ने भी संभवतः बिहार विधान सभा चुनाव के लिए  सर्वेक्षण कराया  होगा। इसमें कोई दो राय नहीं हो सकता कि बिहार में पंद्रह साल से सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ Anti Incumbancy factor काफी अधिक है। दरअसल भाजपा को छोड़ कर राजद के
साथ जाने और फिर राजद को छोड़कर भाजपा के साथ आने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद उनकी विश्वसनीयता पर लोग संदेह करने लगे है।

राम विलास पासवान जिन्हें सियासी गलियारे में  मौसम वैज्ञानिक कहा जाता है ने भी  अपने पुत्र चिराग पासवान के सभी राजनैतिक फैसलों को समर्थन कर उन्हें बिना विचलित हुए आगे बढ़ने का संदेश दे दिया है। बिहार की मौजूदा राजनीति की सबसे अनुभवी नेता ने अगर चिराग पासवान  को अपना समर्थन दिया है तो यह बिहार विधान सभा चुनाव के लिए बहुत अहम है।  चिराग पासवान की 143 सीटों पर चुनाव लडने के फैसले ने जदयू से निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है। चिराग पासवान की आत्मविश्वास का कोई  कारण नहीं दिखता क्योंकि अगर पहले के चुनाव के वोट प्रतिशत को देखते हैं तो लोजपा का वोट प्रतिशत लगातार घट रहा है। राम विलास पासवान  की गैरमौजूदगी का भी फर्क पड़ सकता है। 

यह हमें पंद्रह साल पहले की घटना याद दिलाती है। फरवरी 2005 के बिहार विधान सभा चुनाव में राम विलास पासवान ने यूपीए में रहते हुए भी लालू यादव के खिलाफ चुनाव लडा था। उन्होंने कांग्रेस से समझौता किया  लेकिन राजद के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे जिसकी वजह से लालू के केवल 75 विधायक ही जीते और राजद को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। इसी प्रकार क्या चिराग नीतीश का खेल बिगाड़ना चाहते हैं । क्या नीतीश सरकार पर नाकामियों का इल्ज़ाम इसी नीति का हिस्सा है ? 2005 में लालू - राबड़ी का शासन 15 वर्षों का था तो 2020 में नीतीश के 15 वर्ष हो  गए।  शायद चिराग इसमें कोई समीकरण ढूंढ रहे हैं। 

Thursday, 1 October 2020

गांधी को जिसने नहीं पढ़ा उसने गांधी को नहीं समझा

मै गांधी जी का कभी विरोधी नहीं रहा लेकिन पक्षधर भी नहीं रहा। गांधी पर  बहस करते वक़्त उनके विरोध में भी यदा कदा बोला करता था। किन्तु लॉक डाउन के दौरान घर में रहने के कारण गांधी जी पर कुछ पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिला। तभी मै गांधी जी को समझ पाया। अब मेरा मानना है जिसने गांधी को नहीं पढ़ा वह गांधी को नहीं समझा। एक गाल पर चांटा पड़ने पर दूसरे गाल को आगे बढ़ाने का फिलॉस्फी समझना आसान नहीं है। ज़रूरत है कि आने वाली पीढ़ी को गांधी के विचारों से अवगत कराएं।
2 अक्टूबर को भारत में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस " गांधी जयंती " के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी द्वारा अहिंसा आंदोलन चलाए जाने के कारण विश्व स्तर पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इतिहास में साधारण से असाधारण हो जाने वाले व्यक्तित्वों की सूची बड़ी है, लेकिन साधारण से सर्वोत्तम साधारण होने का उदाहरण केवल गांधी जी है। वे राजनीति कार्यकर्ता थे। वे आंदोलनकारी थे। 

गांधी एक बड़े मनोवैज्ञानिक भी थे। दूसरे इंसान को समझने की शक्ति असाधारण थी। उन्होंने अपने प्रेम से भारत के हृदय पर अधिकार कर लिया। गृहस्थ जीवन बिताते हुए उन्होंने न सिर्फ ब्रह्मचर्य व्रत का पालन किया, बल्कि पत्नी , बच्चों के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए उन्होंने असंख्य लोगों को स्वयं से जोड़कर परिवार को बड़ा किया। गांधी का मौन व्रत तथा आधार साधु संतों के समान था। उनके वस्त्र श्रमिकों की तरह थे। गांधी की हिन्दू धर्म में गहरी आस्था थी लेकिन हर धर्म के मर्म को समझा था।  गांधी जी  सेवा को ही सच्ची पूजा मानते थे। उन्होंने कभी भी कोई तप- यज्ञ या अनुष्ठान नहीं किया। सभी धर्मों के ज्ञान का निचोड़ उन्होंने यह निकाला कि धर्म में परिभाषाएं अलग अलग होती है लेकिन उनका मर्म मानव की क्षमता के अनुसार निस्वार्थ सेवा पर ही केन्द्रित होता है। वे स्त्री को शक्ति स्वरूपा मानते थे, इसलिए स्वतंत्रता संघर्ष से उन्होंने स्त्रियों को जोड़ा। उनका उपवास शारीरिक बलिदान भी उनकी आत्मा की आहुति था। अणु बम से भी ज्यादा शक्तिशाली था उनका उपवास।
गांधी विश्व इतिहास का आश्चर्य है। लगभग एक सदी पहले से ही सारा विश्व सत्य और सत्याग्रह पर आधारित गांधी की अवधारणा को ध्यान पूर्वक देखता रहा। मार्टिन लूथर  किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला जैसे शख्सियत ने अन्याय  और शोषण तथा अपमानजनक स्थितियों से छुटकारा पाने गांधी जी के विचारों और उनकी सार्थकता को न केवल समझा बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर अनुसरण किया और उसमे सफलता पाई। गांधी को पूरे विश्व ने सराहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी गांधी के प्रशंसक हैं।
गांधी सबकी समृद्धि चाहते थे। उन्होंने भौतिक साधन को स्टेटस सिंबल न बना कर आत्म संयम को स्टेटस सिंबल बनाया। खादी, चरखा, और त्याग गांधी समर्थक की पहचान बनी।
उनकी कुछ बातें मेरे जहन में बैठ गई हैं। उनका कहना था कि मनुष्य की कमजोरी का अनुकरण नहीं बल्कि उसके गुणों का अनुकरण करना चाहिए। वे कहा करते थे कि मै अपने को तब अधिक बलवान महसूस करता हूं जब अपनी गलती स्वीकार कर लेता हूं जिस प्रकार झाड़ू गंदगी को हटाकर जमीन को पहले से भी अधिक साफ कर देती है उसी प्रकार गलती को स्वीकार करने से हृदय हल्का और साफ हो जाता है। 
उन्होंने आत्मा से लेकर शौचालय तक साफ रखने का संदेश दिया। वे कहता थे ईश्वर भी सफाई पसंद हैं।इसलिए न सिर्फ मन के विकार बल्कि आस पास की गंदगी को भी दूर करें।इसी से प्रेरणा लेकर प्रधान मंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2014 में लाल किले से गांधी जी के जन्म के 150 वर्ष पूरे होने पर देश की ओर से उन्हें स्वच्छ भारत की सौगात देने का संकल्प लिया था। आज इतने वर्षों बाद लोगों ने स्वच्छता के महत्व को समझा। बड़े उत्साह से शौचालयों के निर्माण का कार्य सारे देश में हुआ। आशा है बहुत जल्द देश खुले शौच से मुक्त हो जाएगा।
आज भी देश में बहुत से लोग राष्ट्र के कार्य में इस आशा के साथ जुड़े हैं कि यह देश गांधी के मूल्यों से स्वयं को कभी अलग नहीं कर पाएगा। प्रधान मंत्री मोदी की स्वच्छता की सोच उसी का उदाहरण है।
भारत में गांधी जी के द्वारा अपनाए गए शाश्वत मूल्यों की पुनर्स्थापना ही विकल्प है।